CM धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, दीं हार्दिक बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है दीपावली पर्व

मुख्यमंत्री ने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का उत्सव जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की भी कामना की।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें