नैनीताल: भीमताल झील में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम—भावना मेहरा ने की PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम भीमताल झील में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रसेवा और विकास के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ‘एक दिया आशीर्वाद का, एक संकल्प राष्ट्र निर्माण का’ का संदेश भी दिया गया।

पीएम मोदी के कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही

भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग आज प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं और कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम युग है।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेता को देखना और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें