नैनीताल/हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सुंदरखाल इलाके में बुधवार तड़के अवैध खनन किए जाने का आरोप सामने आया है। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुंदरखाल में बिना अनुमति के जेसीबी मशीन से पहाड़ों का कटान किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर नीरज बिष्ट उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक, वहां एक जेसीबी मशीन से खनन का काम किया जा रहा था। इस पर उन्होंने जेसीबी की चाबी अपने कब्जे में ली और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही अवैध खनन की सूचना देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पहाड़ों के संरक्षण को लेकर जताई चिंता
इस दौरान नीरज बिष्ट ने कहा, “हम अपने पहाड़ों को न कटने देंगे, न बिकने देंगे। पहाड़ हमारी मां है और मां को बेचने वालों को उक्रांद कभी बख्शेगा नहीं।”
उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र में कथित अवैध खनन के खिलाफ उक्रांद की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बिष्ट ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
उक्रांद कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा, कपिल मेहता (केंद्रीय उपाध्यक्ष, USF), चंद्र प्रकाश (विधानसभा अध्यक्ष), करन चौसाली (विधानसभा उपाध्यक्ष), मुकेश चंद्र रूवाली (विधानसभा महामंत्री), सुजल पवार (केंद्रीय मीडिया प्रभारी) सहित उक्रांद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
