कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर बीच सड़क बना बड़ा गड्ढा—वाहन चालकों को अचानक बदलना पड़ रहा रास्ता, दुर्घटना का खतरा

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा आश्रम से आगे बीच सड़क पर बना बड़ा गड्ढा यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के बीचोंबीच गड्ढा होने से वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

वाहनों को अचानक बदलना पड़ रहा रास्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही बदरीनाथ धाम आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने पड़ते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि लगातार यातायात वाले इस मार्ग पर सड़क की खराब स्थिति यात्रियों और स्थानीय वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ा रही है।

पांच पुलिया के समीप भी सड़क पर गड्ढा

कर्णप्रयाग के नजदीक पांच पुलिया के समीप भी सड़क पर गड्ढा होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से दोनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लेने और तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

लोगों ने जनहित को देखते हुए सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें