हल्द्वानी: दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट ने परिहार परिवार से की मुलाकात—सरस्वती देवी के निधन पर जताई शोक संवेदना

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री एवं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने रविवार शाम रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ खाम गांव पहुंचकर परिहार परिवार से मुलाकात की और सरस्वती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व सैनिक गोपाल सिंह परिहार का परिवार काली माता मंदिर के पास विजयपुरम में वर्षों से रह रहा है। उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी (86) का लंबी बीमारी के चलते 16 सितंबर को निधन हो गया था। रविवार शाम करीब 6 बजे सुरेश भट्ट ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

पुत्र नन्द किशोर परिहार से की मुलाकात

सरस्वती देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं। परिजनों के अनुसार, उनका कई अस्पतालों में उपचार कराया गया, लेकिन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली।

इस दौरान सुरेश भट्ट ने उनके पुत्र नन्द किशोर परिहार (नानक) से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। नन्द किशोर परिहार CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पटना में तैनात हैं। बताया गया कि माता के निधन से चार दिन पहले ही वह छुट्टी बिताकर अपनी ड्यूटी पर लौटे थे।

संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं सुरेश भट्ट

सुरेश भट्ट उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) रह चुके हैं। वह कालाढूंगी के निवासी हैं और संगठनात्मक कार्यों में अपनी दक्षता के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा में भी उन्होंने अपने संगठनात्मक कार्यों से पहचान बनाई है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय युवा प्रधान किशन सिंह दर्मवाल, पूर्व सैनिक एवं बॉक्सर गजेंद्र सिंह ज्याला, गोपाल सिंह परिहार, चंदन सिंह हर्नवाल, मनोज रौतेला, गीता परिहार, डॉ. विनीता परिहार बिष्ट, वंदना परिहार, भूपेंद्र सिंह परिहार, तिलक नेगी, गोपू रौतेला, नंदी मेहरा, रमा हर्नवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें