गौचर (चमोली)। धनतेरस पर्व को लेकर गौचर बाजार में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। त्योहार के मद्देनजर मिठाई, सर्राफा और बर्तनों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुकानों में की गई रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी बाजार की रौनक बढ़ा रही है। वहीं, खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों की चहल-पहल से व्यापारियों में भी खासा उत्साह है।
सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी को लेकर उत्साह
धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के चलते स्थानीय लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, ज्वैलर्स की दुकानों में आभूषणों की चमक और बर्तनों की दुकानों की आकर्षक सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है।
त्योहारी कारोबार बढ़ने की उम्मीद
त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयारियां की हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजार में खरीदारी का सिलसिला तेज रहेगा और कारोबार में अच्छा उछाल आएगा।
गौचर बाजार में बढ़ती रौनक के साथ ही पूरे क्षेत्र में दीपावली का उल्लास दिखाई देने लगा है।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
