देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्य सचिव ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
निष्ठा और पारदर्शिता से दायित्व निभाने की अपेक्षा
मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने अपेक्षा की कि दीपेन्द्र चौधरी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे।
समयबद्ध सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर
शपथ ग्रहण के बाद आयुक्त दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
