चमोली। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, नेपाली मूल के दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
दोनों पक्षों को लिया हिरासत में
पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
