चमोली: देवलीबगड़ बैंड के पास बड़ा सड़क हादसा—अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर

चमोली। चमोली जिले में आज दोपहर करीब 3 बजकर 16 मिनट पर देवलीबगड़ बैंड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। चमोली की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले ऋषिकेश की ओर से आ रही बस से टकराया। इसके बाद ट्रक गलत दिशा में जाकर एक कार से भी जा भिड़ा।

बस के बाद कार से टकराया ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या UK13CA-3917 चमोली की ओर से आ रहा था। देवलीबगड़ बैंड के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने ऋषिकेश की ओर से आ रही बस संख्या UK07PA-7700 को टक्कर मार दी।

इसके बाद ट्रक गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रही कार संख्या UK08TA-5500 से भी टकरा गया। हादसे में ट्रक, बस और कार को नुकसान पहुंचा है।

कार सवार दो लोग घायल

दुर्घटना में कार सवार श्रीमती रूबी मंगरीश, निवासी नॉर्थ गोवा और कार चालक ताज सिंह के सिर में चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक चालक की पहचान सुरेंद्र रावत, निवासी कोतवाली श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें