ऋषिकेश : शुक्रवार को सुबह 11 बजे के लगभग थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत मालकुंठी पुल के पास नदी में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। बताया गया कि दिल्ली से एक फैमिली के साथ घूमने आया था। नहाने के दौरान युवक ने संतुलन खो दिया और डूबने लगा। सूचना पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम एवं बयासी टीम ने मौके पर सर्च अभियान प्रारंभ किया। फिलहाल अभी एसडीआरएफ के डीप डाइवर द्वारा सर्च अभियान जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है।
डूबने वाले युवक का नाम –
वंश पुत्र तकदीर, निजामपुर, दिल्ली, उम्र 18 वर्ष है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
