आंगनबाड़ी केंद्र में गढ़ भोज का आयोजन, 55 प्रतिभागियों ने लिया भाग

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और पहाड़ी कृषि उत्पादों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और पारंपरिक विरासत से जोड़ने का प्रयास हैं।

55 प्रतिभागियों को कराया गया गढ़ भोज

कार्यक्रम में सभी 55 प्रतिभागियों को गढ़ भोज कराया गया। प्रतिभागियों और लाभार्थियों को स्थानीय पकवानों को दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों और पहाड़ी कृषि उत्पादों के महत्व को रेखांकित किया गया।

गोद भराई कार्यक्रम में दिखा उत्साह

इस अवसर पर श्रीमती कोमल नौटियाल की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नाच-गाने के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बुजुर्ग महिला और दिव्यांग बालिकाएं सम्मानित

कार्यक्रम में क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमती नीला देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिव्यांग बालिकाओं शिवांशी और अनीशा को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला रावत, सहायिका अनुराधा नौटियाल, आशा कार्यकत्री रमीन वाला, पमिता देवी, कोमल, गीता देवी, अरविंद नौटियाल और सुरवीर सिंह सहित कुल 55 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें