चमोली: ज्योतिर्मठ में पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान—15 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

चमोली। जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने के उद्देश्य से चमोली पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा एवं एआरटीओ आनंद कुमार जायसवाल के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ क्षेत्र में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

15 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने इस दौरान दो वाहनों को सीज किया। वहीं, एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निरस्त किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित स्तर पर भेजा गया।

वाहन चालकों को किया जागरूक

संयुक्त अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया गया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें