पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी क्षेत्र से एक युवक के स्कूटी समेत लापता होने का मामला सामने आया है। अनुराग बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम सभा खाला, मंडल, थाना गोपेश्वर, जनपद चमोली, अपनी स्कूटी संख्या UK 11 A 5769 समेत लापता बताए जा रहे हैं।
परिजनों से सूचना मिलने के बाद पोखरी पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, बाजारों और आसपास के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
पुलिस ने आमजन से युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को अनुराग बिष्ट या उनकी स्कूटी कहीं दिखाई देती है अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना पोखरी को सूचना दें।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता युवक की तलाश में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
