गौचर (प्रदीप चौहान)। नगर पालिका गौचर के वार्ड नंबर-1 पनाई स्थित प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सभासद गौरव कपूर ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय में आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने के लिए RVNL के सीएसआर मद से कार्य कराए जाने का आग्रह किया।
विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग
सभासद गौरव कपूर ने ज्ञापन में विद्यालय भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने, छात्र-छात्राओं के लिए बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने, परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने तथा मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन कार्यों की आवश्यकता है।
बच्चों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण पर जोर
कपूर ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की पहली सीढ़ी है। भवन और परिसर की बेहतर व्यवस्था से बच्चों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित विभाग और RVNL के माध्यम से सीएसआर मद से कार्य स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
इस दौरान उनके सहयोगी बीरेंद्र राणा भी मौजूद रहे। सभासद गौरव कपूर ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
