ऋषिकेश। आबकारी टीम ऋषिकेश ने 21 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में श्यामपुर क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 115 पाउच माल्टा देशी शराब, 22 पव्वे इंपीरियल ब्लू और 8 कैन बीयर बरामद की गई। टीम ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
- शुभम सिंह, पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, ऋषिकेश।
- मरनी देवी, पत्नी कमलेश साहनी, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी।
- विष्णु, पुत्र रामचंद्र, निवासी रविदास नगर, विजय नगर, इंदौर।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
