विशाखापत्तनम: BSPS की 13वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित—आठ राज्यों के 400 से अधिक पत्रकारों ने किया प्रतिभाग

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डॉ. वाई. वी. एस. मूर्ति ऑडिटोरियम में 16 और 17 सितंबर 2026 को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की 13वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। नव आंध्रप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सहयोग से हुए इस आयोजन में प्रतिष्ठित अतिथियों और आठ राज्यों के 400 से अधिक श्रमजीवी पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री और संघ के संस्थापक-सचिव का जन्मदिवस मनाया

कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 76वें जन्मदिवस और भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक-सचिव शाहनवाज हसन के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ हुई।

इस अवसर पर पत्रकारिता और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देशभर से पहुंचे पत्रकारों ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए।

वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

संघ के संस्थापक-सचिव शाहनवाज हसन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे रायपुर, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार आसिफ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने के साथ 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

आसिफ इकबाल वर्ष 1971 से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। घोषणा के दौरान सभागार में मौजूद पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

शॉल, स्मृति चिह्न और 11 हजार रुपये देकर किया सम्मानित

सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य जी. वी. एल. नरसिम्हा राव, संघ के संस्थापक-सचिव शाहनवाज हसन, नव आंध्रप्रदेश पत्रकार संघ के वीरभद्र राव, संघ के महासचिव गिरधर शर्मा और भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने आसिफ इकबाल को शॉल, स्मृति चिह्न और 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने आसिफ इकबाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देशभर के पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

सम्मेलन में पत्रकार श्रीधर राव (भिलाई), चंद्रवीर गायत्री (उत्तराखंड), शुभेंदु चटर्जी (पश्चिम बंगाल), अली खान (चित्तूर), विकी पंजवानी, लवलेश द्विवेदी, शेख आबिद (रायपुर, छत्तीसगढ़), राघवेंद्र मिश्रा (विशाखापत्तनम), अरविंद ठाकुर (साहेबगंज) और नजरुल इस्लाम (रांची, झारखंड) सहित अन्य पत्रकार साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें