नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बचाव एवं उपचार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुँचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, मरीजों के उपचार, जाँच और दवाओं की उपलब्धता को देखा। उन्होंने बताया कि जल जनित बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली सहित नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
