कर्णप्रयाग। ग्राम सभा झिरकोटी में संयम सहायता संगठन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन की अध्यक्ष सुमन देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने झिरकोटी रोड के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
सड़क किनारे फैली गंदगी हटाई
अभियान के दौरान महिलाओं ने सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे और गंदगी को हटाकर आसपास के क्षेत्र को साफ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील भी की गई।
स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी
संगठन की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहली जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। प्रत्येक ग्रामीण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता के लिए आगे आना होगा।
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
अभियान में कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, सचिव लीला देवी सहित राजेश्वरी देवी, सुनैना देवी, संगीता, रेखा, रोशनी, अंजू, कमल, भावना, रंजन, इंदु, सुशीला, रजनी, हेमा, सुषमा और शीला सहित संगठन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
महिलाओं ने भविष्य में भी गांव और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
