वाराणसी। एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग हो गई। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। इनमें एक महिला कर्मचारी भी है। फायरिंग होते ही एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। यात्री घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट अधिकारी मौके पर पहुँचे। तुरंत घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह 9:30 बजे सुरक्षा जाँच के समय एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
यात्री आज़मगढ़ का रहने वाला है। उसे एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाना था। उसके पास पिस्टल थी, जिसकी उसने सूचना दी थी। काउंटर पर पिस्टल की जाँच हो रही थी, तभी गोली चली।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, एयरपोर्ट और इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जाँच में जुटी हैं। यात्री से पूछताछ की जा रही है कि फायर गलती से हुआ या जानबूझकर चलाया गया। इसकी जाँच की जा रही है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
