गौचर। वन विभाग गौचर की ओर से ग्राम सभा झिरकोटी की वन पंचायत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान बाज, आंवला, कचनार, चारापत्ती एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा वन संपदा के संवर्धन का संदेश दिया। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों को परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करने की शपथ भी ली।
वन विभाग और ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष रंजन नेगी, उपप्रधान राजेश्वरी नेगी, राकेश चौहान, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
