बागेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के वाहन से 1 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की और 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर बरामद की। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया।
वाहन से बरामद हुई 30 पेटी शराब
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने वाहन संख्या UK02A-5446 से अवैध शराब का परिवहन करते हुए अक्षय कुमार (28) निवासी बिलौना को गिरफ्तार किया।
मामले में कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 56/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शराब नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। साथ ही आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
