पोखरी: नवनामित सभासदों का शपथ ग्रहण, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने दिलाई शपथ

पोखरी (चमोली)। नगर पंचायत पोखरी में सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने सरकार द्वारा नामित लक्ष्मी देवी एवं नारायण सिंह नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

टीम भावना से होगा नगर का विकास

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि नव-नामित सभासदों के सहयोग से नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने “स्वच्छ पोखरी, सुंदर पोखरी” के संकल्प को साकार करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

वन्य जीव सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मातबर रावत एवं जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ने जमीनी स्तर पर संगठन और समाज के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को पहचान देकर सम्मानित किया है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।

जनहित के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्य सभी सभासदों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, वन्य जीव सलाहकार समिति सदस्य डॉ. मातबर रावत, सभासद प्रशांत पंत, गिरीश किमोठी, कुसुम कंडारी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष चमोला, अनुरुद्ध कंडारी, अमर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, अनुराग रावत, प्रदीप चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें