बिछड़े 9 वर्षीय मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

चमोली।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बद्रीनाथ पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में नो-फ्लाई ज़ोन में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। वहीं, अपने परिजनों से बिछड़े एक 9 वर्षीय बच्चे को सकुशल तलाश कर उसके परिवार से मिलाकर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय भी दिया।

नो-फ्लाई ज़ोन में ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जयकरन पुत्र मुलयी, निवासी ग्राम गीड़ा, जनपद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), द्वारा बद्रीनाथ धाम के नो-फ्लाई ज़ोन में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया जा रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ड्रोन की उड़ान रुकवाई तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार चालान कर वैधानिक कार्रवाई की।

बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलाया

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सतत तत्पर बद्रीनाथ पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने परिजनों से बिछड़े 9 वर्षीय विनोद कुमार, पुत्र राजाराम, को सकुशल तलाश कर उसके परिवार के सुपुर्द किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया।

परिजनों ने जताया आभार

अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने बद्रीनाथ पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें