ऋषिकेश: बीकेटीसी का देहरादून कार्यालय ट्रांजिट कैंप में शिफ्ट होगा, मई पहले हफ्ते में होगा उद्घाटन

ऋषिकेश: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए बताया कि जल्द बीकेटीसी का देहरादून कार्यालय ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप बिल्डिंग में शिफ्ट होगा।

शनिवार को ट्रांजिट कैंप में बातचीत में द्विवेदी ने बताया कि बीकेटीसी का हेड ऑफिस जोशीमठ में है, एक ब्रांच कार्यालय देहरादून में है, लेकिन चारधाम यात्रा गेट कहे जाने वाले ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में इसे शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा काम शुरू हो गया है, कार्यालय बनाया जा रहा है। मई के पहले हफ्ते में इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा।

इससे यहां पर यात्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सभी को फायदा होगा। बीकेटीसी कार्यालय से संपर्क स्थापित करने में तथा यात्रा के समय विशेष तौर पर इसका लाभ सभी को मिलेगा। ऋषिकेश में यह कार्यालय परमानेंट शिफ्ट होगा।

द्विवेदी के मुताबिक, यहां से हमारी यात्रा शुरू होती है। इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। सूचना का आदान-प्रदान अच्छी तरह हो पाएगा।

साथ ही गैर हिंदू व्यक्ति की एंट्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में मास्टर प्लान और गैस सिलेंडर की आपूर्ति कितनी प्रभावित हुई है, इन सब मुद्दों पर उन्होंने सवालों के जवाब दिए।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें