ऋषिकेश: राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी को रोटरी क्लब और मोहन फाउंडेशन ने भेंट किया कंप्यूटर सेट

ऋषिकेश: दिनांक 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार) को “राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी” गुमानीवाला में रोटरी क्लब और मोहन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से विद्यालय के लिए एक कंप्यूटर सेट (एक कंप्यूटर, एक मॉनिटर, एक माउस, एक कीबोर्ड) सप्रेम भेंट किया। साथ ही मोहन फाउंडेशन के द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के समक्ष “अंगदान” के विषय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी, रोटरी क्लब के साथ मोहन फाउंडेशन के समस्त सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय जी ने इस भेंट के लिए डॉ. शुभांगी रैना जी (रोटरी क्लब ऋषिकेश की अध्यक्षा), श्री संचित अरोड़ा जी (प्रोजेक्ट लीडर मोहन फाउंडेशन एम्स ऋषिकेश), श्री अरुण शर्मा जी (प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव मोहन फाउंडेशन उत्तराखंड), श्री विकास गर्ग जी (असिस्टेंट जॉन 20 रोटरी क्लब) एवं श्री पंकज पांडे जी (जिला एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटरी क्लब) को धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री पंकज पांडे जी ने कहा कि इस प्रकार की सहायता छात्रों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगी। ऐसे सामाजिक संगठनों के द्वारा कंप्यूटर सेट दान करना एक सराहनीय कदम है, जो विद्यालय को आधुनिक तकनीक से लैस करने में मदद करेगा।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गीत के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें