ऋषिकेश: अल्मोड़ा निवासी एक शेफ के डूबने की खबर है। लक्ष्मण झूला इलाके से। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के मुताबिक, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को समय लगभग 02:34 बजे थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई कि मस्तराम घाट के पास गंगा नदी में स्नान करते समय एक व्यक्ति डूब गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम ढालवाला तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूबा डाइविंग की सहायता से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। डीप डाइवर प्रदीप रावत द्वारा गंगा नदी में लगभग 20 फीट गहराई में जाकर सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
रिकवर किए गए व्यक्ति की पहचान सूरज सिंह पुत्र माधव सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई। उसके अन्य दो साथियों द्वारा बताया गया कि युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था, नहाने के दौरान वह डूब गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
सर्च एंड रेस्क्यू टीम:
-
एसआई सुरेंद्र कुमार
-
रमेश उनियाल
-
प्रदीप रावत
-
सुमित नेगी
-
यशपाल
-
रवींद्र
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
