उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा—देहरादून में IGNFA और LBSNAA में देंगे संबोधन

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भी शामिल होकर संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शहर में विभिन्न मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन

ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर-थानों-06 नंबर पुलिया-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून और मसूरी का रूट

हरिद्वार से आने वाले वाहनों को आशारोड़ी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने के लिए आईएसबीटी-शिमला बाईपास-जीएमएस रोड-बल्लूपुर चौक-कैंट-अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन

देहरादून से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए कारगी चौक-दूधली मार्ग-डोईवाला चौक-भानियावाला सर्विस लेन-लालतप्पड़-नेपाली फार्म तिराहा होते हुए आगे जाने का रूट निर्धारित किया गया है।

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश

मसूरी से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को जेपी बैंड-बार्लोगंज-कुठाल गेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मंदिर-काठ बंगला पुलिया-किरशाली चौक-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-06 नंबर पुलिया-महाराणा प्रताप चौक-थानो रोड होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

ईसी रोड से मसूरी जाने वालों के लिए

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों को सर्वे चौक-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहन

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड-काठ बंगला पुल-साईं मंदिर का मार्ग निर्धारित किया गया है।

हाथीबड़कला और दिलाराम से मसूरी

हाथीबड़कला/दिलाराम क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को दिलाराम-ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड-काठ बंगला पुल-साईं मंदिर होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट

उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने निम्न स्थानों को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट के रूप में निर्धारित किया है—

  1. भोगपुर तिराहा, रानीपोखरी
  2. भानियावाला फ्लाईओवर
  3. डोईवाला थाने से करीब 100 मीटर आगे दूधली रोड
  4. कारगी चौक
  5. शिमला बाईपास चौक
  6. एनेक्सी तिराहा
  7. सहस्त्रधारा क्रॉसिंग
  8. साईं मंदिर, राजपुर रोड
  9. दिलाराम चौक
  10. ग्रेट वैल्यू तिराहा
  11. साईं मंदिर तिराहा
  12. कुठालगेट तिराहा

पुलिस ने उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें