टिहरी: घण्टाकर्ण मंदिर में सांसद निधि से लगी सोलर वाटर मोटर, श्रद्धालुओं को मिलेगी पेयजल सुविधा

नरेंद्र नगर विधानसभा के अंतर्गत घंडियाल (डांडा) स्थित घण्टाकर्ण मंदिर, क्वीली, टिहरी गढ़वाल में सांसद निधि से आज एक महत्वपूर्ण जनसेवा कार्य पूर्ण हुआ। यहाँ सोलर वाटर मोटर एवं सोलर सिस्टम की स्थापना कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अब मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह पहल न केवल जनसुविधा बढ़ाने की दिशा में एक छोटा प्रयास है बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक कदम और संदेश है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें