श्रीनगर में भाजपा को बड़ा बूस्ट—निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

श्रीनगर। श्रीनगर नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत कुल 10 पार्षदों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में शामिल होने वाले 10 पार्षदों में 8 निर्दलीय पार्षद और 2 कांग्रेस पार्षद शामिल हैं। इनके भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

ये निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल

  • अंजनी भंडारी
  • मीना देवी
  • भावना चौहान
  • विजय कुमार चमोली
  • प्रवेश चमोली
  • आशीष नेगी
  • धर्म सिंह रावत
  • नरेंद्र सिंह रावत

कांग्रेस के दो पार्षद भी भाजपा में

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के दो पार्षदों में राजकुमार और अनुराग चौहान शामिल हैं।

सैकड़ों समर्थकों के साथ बदला राजनीतिक रुख

मेयर आरती भंडारी सहित पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों के भी भाजपा का दामन थामने की बात सामने आई है। एक साथ 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर की नगर राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है।

एक साथ 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर भाजपा की बड़ी राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें