ऋषिकेश। अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने क्षेत्रवासियों से सोमवार से ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही आध्यात्मिक फीचर फिल्म “हनुमान अंश” को परिवार सहित देखने की अपील की है। फिल्म के दो शो शाम 6:45 बजे एवं रात 9:30 बजे से प्रदर्शित किए जाएंगे।
डॉ. नेगी ने कहा कि यह फिल्म पूर्णतया बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेश, चमत्कारों एवं मानव सेवा की प्रेरणादायी घटनाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक फिल्मों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही ये फिल्में नई पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
अधिक से अधिक लोगों से फिल्म देखने की अपील
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में सिनेमा हॉल पहुंचकर इस प्रेरणादायी फिल्म का अवलोकन करें तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता निभाएं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
