देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटनाओं में हुई जनहानि पर शोक जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
दिवंगतों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
घायलों के समुचित उपचार और हरसंभव सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
