ऋषिकेश: बालाजी बगीचे के पास EV चार्जिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन, परिवहन मंत्री व महापौर रहे मौजूद

ऋषिकेश : बालाजी बगीचे के पास नवनिर्मित EV (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन  परिवहन मंत्री, उत्तराखंड सरकार  प्रदीप बत्रा एवं  महापौर  शंभू पासवान  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस अवसर पर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया गया ।

​इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मानित पार्षद  भगवान सिंह पंवार,सम्मानित पार्षद  रीना शर्मा, नगर आयुक्त महोदय  गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त   चंद्रकान्त भट्ट, सहायक नगर आयुक्त  अमन कुमार मौजूद रहे ।

​इस नए चार्जिंग स्टेशन के चालू होने से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी । यह कदम शहर को आधुनिक और हरित ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें