पोखरी: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने चार ग्राम सभाओं का किया भ्रमण, सुनीं जनसमस्याएं

पोखरी (चमोली)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार को महेशनगर, रडुवा, जौरासी और सलना ग्राम सभाओं का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक पुष्केश्वर शिवालय, पोखरी में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक सहयोग और सहभागिता करने की अपील भी की।

ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न जनसमस्याएं

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने राजेंद्र सिंह भंडारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क और कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

शिव महापुराण कथा में सहयोग की अपील

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को भी सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक सीएचसी पोखरी के समीप स्थित पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

इस अवसर पर रडुवा की ग्राम प्रधान मनीषा देवी, जौरासी की ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, सलना की ग्राम प्रधान हेमलता देवी, दिनेश रडवाल, फतेराम सती, मानवेन्द्र असवाल, असुल भंडारी, भूपेंद्र भंडारी, भरत नेगी, हनुमत नेगी, गोकुल सैलानी, महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, दीपेंद्र सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, संजय जैसवाल, उप प्रधान पिंटू, रीतू देवी, सुरेंद्र जैसवाल, गोविंद लाल, जसदेई देवी, महिपाल लाल, रिकू जैसवाल, वीरेंद्र जैसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें