पौड़ी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों (NBW) की तामील के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने और न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
81 किलो 630 ग्राम गांजा परिवहन मामले में कार्रवाई
उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट पुलिस टीम ने थाना धुमाकोट में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई की। यह मामला 81 किलो 630 ग्राम गांजा परिवहन से संबंधित है। इसमें गांजा विक्रेता एवं वांछित अभियुक्त जगत सिंह निवासी थलीसैंण को पुलिस टीम ने 16 नवंबर 2026 को वारंट-B के तहत न्यायालय में तलब किया।
न्यायालय ने रिमांड स्वीकृत कर भेजा जेल
न्यायालय द्वारा अभियुक्त का रिमांड स्वीकृत किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस प्रकरण में फरार अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए हैं।
फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश
पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
