नंदानगर घाट पुलिस ने दुकानदारों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी, डिजिटल लेन-देन में सतर्क रहने की अपील

नंदानगर घाट (चमोली)। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना नंदानगर घाट पुलिस ने गणेश नगर में दुकानदारों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान पुलिस ने डिजिटल लेन-देन करते समय सतर्कता बरतने और साइबर ठगी से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की।

डिजिटल भुगतान करते समय बरतें सावधानी

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को PhonePe और Google Pay जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी। साथ ही व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) चालू रखने और अनजान या अनावश्यक फाइलों से बचाव के लिए ऑटो-डाउनलोड मीडिया (Auto-Download Media) विकल्प बंद रखने की जानकारी दी।

पुलिस ने दुकानदारों से अपील की कि वे डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करें।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें