चमोली।
नीति घाटी के सीमांत गांव मलारी में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को वर्चुअल माध्यम से सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों एवं संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश प्रेरणादायी होने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा देशहित और जनकल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
ग्रामीणों ने की प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना
ग्रामीणों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों की जानकारी मिलती है, जिससे समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार होता है।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश के काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
