कर्णप्रयाग: बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 145 मरीजों का परीक्षण

📍 कर्णप्रयाग (चमोली)। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में आयोजित दो दिवसीय बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के साथ निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

🏥 145 मरीजों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं सेवाएं

शिविर के पहले दिन कुल 145 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान 72 लोगों की हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) तथा 41 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की गई।

🩺 अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा

शिविर में 5 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इसके अलावा 34 एक्स-रे, 36 निःशुल्क अल्ट्रासाउंड तथा 86 लाभार्थियों की विभिन्न प्रकार की लैब जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने 10 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 14 लोगों की स्तन कैंसर तथा 12 लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग भी की।

👩‍⚕️ किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श, एचपीवी टीकाकरण भी हुआ

शिविर में 7 किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही 3 किशोरियों का एचपीवी (HPV) टीकाकरण किया गया।

इसके अलावा 12 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा 3 लोगों ने निक्षय मित्र बनने के लिए अपना पंजीकरण कराया।

💳 आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई गई

शिविर में 9 लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

📅 20 जुलाई को भी मिलेगा विशेषज्ञों का लाभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई को भी उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन डॉ. राजीव शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, डेंटल सर्जन डॉ. हरीश थपलियाल, फिजीशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊमारानी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. अल्का सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें