कर्णप्रयाग/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड कर्णप्रयाग के कनखुल गांव में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने किया।
शिविर में 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान 280 ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया, जबकि प्राप्त 22 जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
131 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
शिविर के माध्यम से 131 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
-
कृषि विभाग ने 10 किसानों को स्प्रेयर एवं कृषि उपकरण वितरित किए तथा ई-केवाईसी, किसान कार्ड सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
-
उद्यान विभाग ने 5 लाभार्थियों को सब्जी के बीज वितरित किए।
-
समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 3 मामलों का निस्तारण किया।
-
पशुपालन विभाग ने 5 पशुपालकों को औषधियां और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई।
-
स्वास्थ्य विभाग ने 8 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
-
आयुष विभाग ने 32 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 16 लाभार्थियों को उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान किरण कंडवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य भवान सिंह कंडवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
