कर्णप्रयाग। विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत झिरकोटी के ग्राम सभा झिरकीटी में धनपुर रेंज की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वन्यजीवों के संरक्षण, उनके महत्व और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।
वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान ने की। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।
वन विभाग ने दी संरक्षण से जुड़ी जानकारी
इस दौरान वनदरोगा पुष्कर सिंह नेगी और वनदरोगा मोहित नेगी ने वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की वन्यजीव संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता कार्यक्रमों से मजबूत होगी जिम्मेदारी की भावना
क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र नेगी ने वन विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीणों में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में वन आरक्षी पूजा, दिव्या और सावित्री, रक्षा पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर, पुंडी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
