कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव में सुनील सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 624 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुल रावत को 548 मत प्राप्त हुए।
सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित
उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार ने 601 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर सलोनी 601 मतों के साथ विजयी रहीं।
सहसचिव पद पर निधि ने 595 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हिमानी ने 585 मत हासिल किए।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर विशाल सिंह ने 660 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
महाविद्यालय में कुल 1201 मत पड़े। मतदान के बाद हुई मतगणना में सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
