प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा कथा का प्रसारण
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से यूट्यूब के माध्यम से शिव महापुराण कथा का श्रवण कर सकेंगे। इसके लिए यूट्यूब पर “डॉ. दुर्गेश आचार्य” या “जी आचार्य महामाया प्रसाद” सर्च कर संबंधित चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की गई है।
विश्व शांति और सद्भावना का संदेश
इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा से जोड़ना तथा विश्व शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित करना है। आयोजकों ने गंगा विश्व शांति सद्भावना भक्त मंडली सहित सभी श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
इस आयोजन से जुड़े संस्थानों में गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम, उत्तरकाशी हिमालय; एयरपोर्ट, देहरादून, उत्तराखंड; तथा प्रेम मंदिर, ठाढ़ी दुलमपुर, जगदम्बा कॉलोनी, देवघर, झारखंड का उल्लेख किया गया है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
