जोशीमठ: UKD टीम ने भविष्य बद्री धाम में की पूजा-अर्चना—जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

जोशीमठ: सुभाई गाँव (ब्लॉक जोशीमठ), चमोली से है खःबर।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) चमोली कार्यकारिणी की टीम ने ज़िला अध्यक्ष   युद्धवीर सिंह नेगी  के कुशल नेतृत्व में भगवान भविष्य बद्री धाम (सुभाई गाँव, ब्लॉक जोशीमठ) पहुँचकर पूजा-अर्चना की एवं भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुभाई गाँव पहुँचने पर स्थानीय मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यूकेडी टीम का अत्यंत आत्मीय, भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्रामीणों का उत्तराखंड क्रांति दल के प्रति यह अपार स्नेह, विश्वास और उत्साह देखकर पूरी टीम का मन प्रसन्न एवं अभिभूत हो गया। दर्शन के उपरांत यूकेडी नेताओं ने भगवान श्री कृष्ण और प्रभु बद्रीविशाल से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और न्यायसंगत विकास की प्रार्थना की। ज़िला अध्यक्ष  युद्धवीर सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य हित, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और जन-अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर और अडिग रहेगा।

इस पावन यात्रा एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
* केंद्रीय महामंत्री  बीरू सजवान
*वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी  कमल किशोर डिमरी
* ज़िला सचिव  सत्या प्रसाद पांडेय
* ज़िला कार्यकारिणी अध्यक्ष  पंकज पुरोहित
* ओबीसी महिला प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष  किरण डिमरी
* ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  महावीर सिंह पंवार
* ज़िला महामंत्री  सुबोध बिष्ट
* ज़िला संगठन मंत्री  सौरव नौटियाल
* ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी भरत सिंह कुँवर
सहित यूकेडी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें