गौचर में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक आयोजित

गौचर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन गौचर की बैठक में संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ पेंशनर्स की समस्याओं और जायज मांगों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

संगठन के कोष में जमा होंगे 100 रुपये

संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के सचिव एवं पूर्व व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने प्रस्ताव रखा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक सदस्य से संगठन के कोष में 100 रुपये वार्षिक जमा किए जाएं। प्रस्ताव को बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अधिक से अधिक पेंशनर्स को जोड़ने पर जोर

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। इससे सेवानिवृत्त कार्मिकों की जायज मांगों और विभिन्न समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से पेंशनर्स से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रभावी पैरवी भी की जाएगी। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें