चमोली/गैरसैंण, 20 अप्रैल 2026। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) गैरसैंण इकाई की ओर से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कल्याणा वन क्षेत्र एवं रोहिडा वन प्रभाग के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वन विभाग लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण के अधिकारी एवं कर्मचारी, वन सरपंच तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। बारिश के बीच पत्रकार संघ के सदस्यों, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ गैरसैंण, उत्तराखंड के महामंत्री दिलबर बिष्ट सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
