देहरादून।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026’ समारोह में प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की।
मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन केंद्रों के माध्यम से चिकित्सकों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी, साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया भी शत-प्रतिशत पूरी की जाएगी। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग कैडर बनाए जाने की भी घोषणा की।
‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ सम्मान जिम्मेदारी भी बढ़ाता है
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “डॉक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारियों को भी बढ़ाता है।” उन्होंने चिकित्सकों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने और मेडिकल कॉलेजों में योग एवं मेडिटेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
32 डॉक्टरों को मिला ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ सम्मान
समारोह में प्रदेशभर से चयनित 32 चिकित्सकों को ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 3 चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा 3 चिकित्सकों को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किए गए।
शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण पर चिंता
कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का अत्यधिक व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इन सेवाओं का लाभ उठा सके।
भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने स्वस्थ जीवन में आयुष चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने मेडिकल छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में रहे कई विशिष्ट अतिथि
समारोह में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन तथा भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
जिनको सम्मानित किया गया
1. डॉ. राकेश रावत — वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
2. डॉ. अच्युत नारायण पाण्डेय — वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
3. डॉ. विनिता रावत — वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
4. डॉ. अनिश गुप्ता — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश
5. डॉ. पंकज कंडवाल — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश
6. डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता — दून ईएनटी हॉस्पिटल, देहरादून
7. डॉ. साशा लाबरू — नियोवाइज चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, देहरादून
8. डॉ. आनंद कुमार गोयल — गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
9. डॉ. तृप्ति चौधरी — गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
10. डॉ. ज्योत्सना सेठ — सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश
11. डॉ. धीराज गुप्ता — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
12. डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
13. डॉ. गोदावरी जोशी — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
14. डॉ. सुभाष जोशी — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
15. डॉ. हरि शंकर पाण्डेय — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
16. डॉ. विनिता गुप्ता — एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
17. प्रो. डॉ. पंकज कुमार गर्ग — एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
18. डॉ. (प्रो.) प्रशांत शारदा — एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
19. डॉ. उर्मिला पलारिया — एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
20. डॉ. अनिल पाण्डेय — एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
21. डॉ. अमित कुमार सिंह — एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
22. डॉ. जॉली अग्रवाल — गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
23. डॉ. श्रुति बर्नवाल — गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
24. डॉ. विवेकानंद सत्यवाली — गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
25. डॉ. सुबोध नौटियाल — गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
26. डॉ. शैली व्यास — हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
27. डॉ. वीणा अस्थाना — हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
28. डॉ. सिद्धांत खन्ना — कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
29. डॉ. शिवम डंग — कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
30. डॉ. अंजना टाक — उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून
31. डॉ. पारुल शर्मा — उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार
32. डॉ. राजीव कुमार — उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल परिसर, हरिद्वार
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
1. डॉ. महेश कुरियाल — अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), देहरादून
2. डॉ. जे. एन. नौटियाल — अध्यक्ष , भारतीय चिकित्सा परिषद, देहरादून
3. डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट — प्रोफ़ेसर एंड हेड, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड
1. डॉ. गीता जैन — प्राचार्य, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
2. डॉ. गोविन्द तितियाल — प्राचार्या, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
3. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
