छठ पूजा के पावन अवसर पर त्रिवेणी घाट पर उगते सूर्य को अर्पित किया गया अर्घ्य

ऋषिकेश। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मां सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने सोमवार प्रातः त्रिवेणी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने महापौर शम्भू पासवान के परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूर्ण श्रद्धा-भक्ति के साथ छठ महापर्व मनाया।

वैदिक मंत्रोच्चार और छठ गीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण

पूजा-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक छठ गीतों से घाट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अजय बिजल्वाण एवं महापौर शम्भू पासवान के परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

लोक आस्था और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की विशेष चहल-पहल देखने को मिली। पारंपरिक छठ पूजा, लोकगीतों एवं प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस आयोजन ने लोक आस्था, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें