CM धामी ने घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया।

अखंड भारत के निर्माण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर सशक्त भारत की नींव रखी। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके योगदान को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा।

कैबिनेट मंत्री और मेयर रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें