चमोली में बुधवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

भूकंप का केंद्र चमोली जिले में ही स्थित था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। सुबह अचानक आए भूकंप के झटकों से क्षेत्र में हलचल महसूस की गई।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें