चमोली: ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान आया मलबा, यातायात बाधित

चमोली।
ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को फिर से सुचारू कर दिया।

सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान आया मलबा

जानकारी के अनुसार मलारी मोटर मार्ग पर एक निर्माण कंपनी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

त्वरित कार्रवाई से खुला मार्ग

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वर्तमान में यातायात सुचारू

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें