आवास विभाग की समीक्षा बैठक—मास्टर प्लान, PM आवास योजना और RERA से जुड़े कार्यों पर चर्चा

देहरादून, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहरों के सुनियोजित विकास, मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नागरिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नजूल नीति, एकल समाधान योजना (OTS), अवैध निर्माण पर कार्रवाई और RERA से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

सचिव ने अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने के साथ कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

मास्टर प्लान को मिलेगी गति

बैठक में विभिन्न जनपदों और नगरों के मास्टर प्लान की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि शहरों के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए मास्टर प्लान महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आगे बढ़ाया जाए और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियोजित विकास पर विशेष फोकस किया जाए।

पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा

सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक आवासीय सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

नागरिक शिकायतों का हो त्वरित समाधान

नागरिक शिकायतों और आवंटियों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण पर भी बैठक में चर्चा हुई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नजूल नीति, OTS और अवैध निर्माण पर सख्ती

बैठक में नजूल नीति और एकल समाधान योजना (OTS) से जुड़े मामलों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

सचिव ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहरों में अनियोजित एवं अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया।

RERA के कार्यों की भी समीक्षा

बैठक में भू नियामक एवं विकास प्राधिकरण (RERA) से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, परियोजनाओं की निगरानी और संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हों विकास कार्य

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप आवास विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति देना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रभावी लाभ जनता तक पहुंच सके।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें